पटियाली: थाना गांव के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन लोग घायल, जिला अस्पताल किया गया रैफर
पटियाली थाना क्षेत्र में थाना गांव के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल अभिनेंद्र, अभिनाश व सतीश चंद्र सक्सेना मैनपुरी के निवासी हैं, जो मैनपुरी से बदायूं जा रहे थे।