गोवर्धन: गिर्राज जी के धाम में मुस्लिम समाज ने बिना कुर्बानी के मनाया बकरीद का त्योहार, अमन-चैन का दिया पैगाम
आज ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद का त्योहार अपनी परंपराओं के साथ मनाया जा रहा है, वहीं गिर्राज की नगरी गोवर्धन क्षेत्र से कौमी एकता और आपसी सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत खबर सामने आई है। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने इस बार बिना कुर्बानी के बकरीद का पावन पर्व मनाकर पूरे देश को प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया है।