सरदारशहर: सीमा विवाद के कारण 2 साल से अटकी बुकनसर बड़ा-बरजांगसर सड़क, 25-30 गांवों के लोग परेशान
बुकनसर बड़ा से बरजांगसर तक जाने वाली मुख्य सड़क का डेढ़ किमी हिस्सा सीमा विवाद के चलते पिछले दो साल से अधूरा है। 7.5 किमी सड़क बन चुकी है, लेकिन कटनी रास्ते के सही नापतोल न होने से काम रुका है। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व विभाग की लापरवाही और सेटलमेंट में गड़बड़ी हुई।