सरोजनी नगर: बिजनौर क्षेत्र में एक डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल हुआ
बिजनौर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। तो बताया गया कि आज बुधवार की सुबह 11:30 बजे लगभग एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बताया गया की बाइक सवार जहां गंभीर रूप से घायल हुआ। तो वही लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई देखने में आया की घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करते नजर आई।