सहसवान: सहसवान के तहसील परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाँव के लोगों ने समझा उतारा
सहसवान के तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर रसूलपुर कला का एक युवक जितेंद्र यादव चढ़ कर बैठ गये । युवक का आरोप है कि रसूलपुर कला में ग्राम सभा की जमीन को तहसील प्रशासन ने कब्जा मुक्त नहीं कराया है। जितेंद्र ने कहा कि राजस्व लेखपाल उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश की गई लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया है।