बिछिया: खटोला गांव में घर में घुसा तेंदुआ, 5 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर मुक्की क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया
बिछिया विकासखंड अंतर्गत सिझोरा बफर क्षेत्र के खटोला गांव से शुक्रवार 24 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जंगल से भटककर एक तेंदुआ 65 वर्षीय गिदिया बाई अहिरवार के घर में घुस गया और करीब 5 घंटे तक पलंग के नीचे छिपा रहा।शुक्रवार 24 जुलाई दोपहर 2 बजे कान्हा के फील्ड डायरेक्टर रविंद्र मणि त्रिपाठी के निर्देशन मे रेस्क्यू कर लिया गया