माडूमर पंचायत में तालाबंदी
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़
🔴 माडूमर पंचायत भवन में महिला जनप्रतिनिधियों ने लगाए ताले
सचिव को हटाने की मांग पर अड़े सरपंच, उपसरपंच व पंच
टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत माडूमर में गांधी जयंती के अवसर पर प्रस्तावित ग्राम सभा से पहले विवाद की स्थिति बन गई। महिला पंचों, सरपंच और उपसरपंच ने पंचायत भवन पर तालाबंदी कर ग्राम सभा का विरोध किया।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव हीरालाल यादव को हटाने की मांग को लेकर 23 सितंबर को प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
📌 मुख्य मांगें: ▪️ पंचायत सचिव को हटाया जाए
▪️ शिकायतों की जांच कर कार्रवाई हो
▪️ पंचायत का कामकाज सुचारु कराया जाए
▪️ मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा स्वीकार किया जाए
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
अब प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजर है।
📍 माड