तुलसीपुर: तुलसीपुर पुलिस ने चमरबोझिया से चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बरामद हुईं 2 बाइक, 8 मोबाइल और जेवरात
तुलसीपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में शनिवार की देर रात को तुलसीपुर थाना प्रभारी संजय कुमार दूबे को मुखबिर से सूचना मिली। चमरबोझिया कर्बला के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा। जिनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है।