बख्तियारपुर: बख्तियारपुर गणेश चौक की गणपति प्रतिमा का नगर भ्रमण के बाद धूमधाम से विसर्जन
बख्तियारपुर थाना के समीप गणेश चौक पर दशकों से प्रतिवर्ष स्थापित की जा रही भगवान गणेश की प्रतिमा का मंगलवार की रात धूमधाम से विसर्जन किया गया। करीब रात 8 बजे प्रतिमा को पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा गणेश चौक से निकलकर सब्जी बाजार, डाक बंगला रोड, रेलवे गुमटी और पुरानी बाईपास होते हुए रावाइच स्थित गंगा घाट पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं की भी