कोटकासिम: खैरथल तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, समाज सेवा कार्यों पर हुई चर्चा
खैरथल जिला अग्रवाल संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता ने की। मंगलवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इसमें जिलेभर की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।