पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना चौक पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, स्कूटी चालक की हालत गंभीर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया कटिहार एनएच 131 ए पर मुफस्सिल थाना के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दिया, जिससे स्कूटी सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिये जीएमसीएच पूर्णिया भेजा। वहीं मौके पर प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि स्कूटी सवार युवक रानीपतरा से पूर्णिया की ओर जा रहा था।