पूर्णिया पूर्व: भट्ठा बाजार टी0ओ0पी0 ने वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार
भट्ठा बाजार टी०ओ०पी० पुलिस पदाधिकारी रजनी चौक से दक्षिण ठाकुरबाड़ी रोड की ओर से आ रहे वाहनों का जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के क्रम में रजनी चौक की ओर से आ रहे एक मोटसाईकिल सवार को वाहन जाँच हेतु रुकने का ईशारा किया गया तो चालक मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।