चूरू: दूधवाखारा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जीडीए की ट्रेनिंग करने आती थी राजकीय भरतिया अस्पताल
Churu, Churu | Aug 18, 2024 चूरू के दूधवाखारा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती स्किल डवलपमेंट के तहत राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जीडीए( जनरल ड्यूटी असिस्टेंट) की ट्रेनिंग करती है। गम्भीर हालत में परिजन युवती को लेकर राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है।