बांधवगढ़: ग्राम घोघरी में आग लगने से नवविवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
जिला चिकित्सालय उमरिया में आज घोघरी निवासी नवविवाहिता का आग से जला हुआ शव PM के लिए लाया गया।सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे इस हादसे की खबर ससुराल पक्ष वालों ने मायका पक्ष को दिया है।मृतिका शालिनी गौतम निवासी ओबरा थाना बरही का विवाह 2021 में घोघरी निवासी श्रीकांत पिता रामकिशोर गौतम के साथ हुआ था।PM उपरान्त शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस जांच में जुटी है।