बांधवगढ़: जिला मुख्यालय उमरिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांधी चौक से जय स्तंभ चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिला मुख्यालय उमरिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांधी चौक से जय स्तम्भ चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।उक्त कार्यक्रम में विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह,कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र जैन,सीएमओ किशन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए।