बांधवगढ़: मंगल भवन परिसर उमरिया में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह द्वारा किया गया।
जिला मुख्यालय उमरिया के मंगल भवन परिसर में आज विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह के द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 6 सफाई मित्रों का शॉल श्रीफल करके सम्मान भी किया गया है।जिला प्रशासन व्दारा एक पखवाडे तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के लिए ब्लैक प्वाइंट तथा ऐसे स्थाहन जहां गंदगी की अधिकता रहती हैचिन्हित कर सफाई की जाएगी।