बोकारो जिले के डीसी कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ।इस दौरान समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यह बातें मंगलवार को सप्ताहिक जनता दरबार के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहीं।समय लगभग साढ़े तीन बजे उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है।