बरहरुवा: उड़ीसा से बकरीद मनाने घर लौटा 8 वर्षीय बालक तालाब में डूबा, मौत से परिवार में मातम
बरहरवा थाना क्षेत्र के तेतुलिया ग्राम के समीप स्थित तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से एक तकरीबन 8 वर्षीय बालक मुख्तार आलम पिता मुमताज आलम ग्राम तेतुलिया की मौत हो गई।बताते चले कि मृत बालक का पूरा परिवार उडीसा में रह कर व्यवसाय करते हैं बकरीद मनाने सोमवार को सुबह ही बरहरवा पहुंचे थे।