निघासन: लुधौरी वन रेंज परिसर में बार बलाओं के ठुमके लगाने के मामले में विभिन्न हिंदू संगठनों ने तहसील परिसर में किया हंगामा
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रुद्री वन रेंज परिसर में बीती देर रात श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान बार बलाओं ने लुधौरी वन रेंज के रेंजर आरिफ जमाल खान की मौजूदगी में ठुमके लगाए थे। जिसका वीडियो वायरल होते ही आक्रोशित विभिन्न हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पहुंचकर नारेबाजी कर जमकर हंगामा काटा है।