चूरू: चूरू में प्रसूता के झुमके चोरी मामले में जांच कमेटी गठित, स्टाफ में होगा बदलाव
Churu, Churu | Jul 2, 2026 चूरू। राजकीय मातृ शिशु अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान प्रसूता के कान से सोने के झुमके चोरी होने पर अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के समय ड्यूटी पर रहे कर्मचारियों को हटाने व 25% स्टाफ बदलने का फैसला लिया।