सहावर: अमांपुर में काली पट्टी बांधकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध, दो माह से नहीं मिला मानदेय
अमांपुर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एनएचएम के तहत संविदा डाॅक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे आक्रोशित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कमियों ने बुधवार को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर वेतन नहीं तो काम नहीं का नारा बुलंद किया,पूरा मामला आज बुधवार समय करीब 11 बजे का है।