अंबिकापुर: सुबह-सुबह अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रशासनिक टीम भारी दलबल के साथ कामोदा रिजॉर्ट पहुंची
आज दिनांक 11 मई 2026 दिन सोमवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सुबह-सुबह अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। प्रशासनिक टीम भारी दलबल के साथ कामोदा रिजॉर्ट पहुंची।जहां अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।जानकारी के मुताबिक करीब 45 डिसमिल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत थी, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है।