मखदुमपुर: मखदुमपुर में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी का खेल, महिलाओं से लाखों की ठगी, कर्मचारी फरार
मखदुमपुर में जिज्ञासा माइक्रो फाइनेंस के नाम पर महिलाओं से लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए गए। कंपनी ने 50 हजार रुपये लोन का वादा कर प्रति महिला से हजारों रुपये जमा करवाए और तय तारीख से पहले ही फरार हो गई। पीड़ित महिलाओं ने कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की पहचान की बात कही है।