रुन्नी सैदपुर: गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान सीतामढ़ी पहुंचे, रूनी सैदपुर टोल प्लाजा पर LJP(R) कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मां जानकी की पावन धरती सीतामढ़ी में रविवार को गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय पासवान का आगमन हुआ। मंत्री के आगमन को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।