शुक्रवार की शाम 5:00 अमरकंटक में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक करते हुए टैक्सी चालकों के विवाद कोसुलझाया। पेंड्रा रोड से आने पर्यटक को लाने वाले और अमरकंटक के टैक्सी चालकों के बीच सवारी को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद अमरकंटक में श्रद्धालु परेशान हो रहे थे इस पर दोनों राज्य के अधिकारियों ने बैठक कर वन वे टैक्सी का रास्ता निकाला।