हसनपुर: रहरा में चोरों ने घर में कुमल लगाकर ढाई लाख रुपए का सामान किया चोरी
रहरा थाना क्षेत्र में इन दोनों चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से शहरी में ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। एक महा पहले चोरों ने रहरा सीएचसी में विक्रम सिंह के घर से लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं किया है। अब से कुछ दिन पहले ग्राम सहायक अधिकारी के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया था।