विराटनगर: मेड क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, ओपीडी 500 के पार पहुंची
Viratnagar, Alwar | Apr 23, 2026
मेड क्षेत्र में मौसम बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों का असर बढ़ गया है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। मेड सीएचसी में सामान्य दिनों में जहां ओपीडी 300 रहती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 500 से अधिक पहुंच गई है। पर्ची काउंटर से लेकर जांच और दवा वितरण तक हर जगह लंबी कतारें देख रहे है।