ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के हरिनारायण इंटर कालेज में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
ऊँचाहार कस्बे के हरिनारायण इंटर कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय चित्रकला, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नेता व विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह सेमरा ने शिरकत की।