कटघोरा: सर्वमंगला नगर के तालाब में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची
Katghora, Korba | Apr 23, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला नगर बरमपुर के तालाब में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। दशहरा मैदान के सामने इस तालाब में जब कुछ लोग नहाने पहुंचे तो उन्होंने यह दृश्य देखा, जिसके बाद सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में पहुंच गई। सूचना पर सर्वमंगला पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।