देवबंद: पुलिस लाइन पहुंची पीड़ित मां ने बेटे की आत्महत्या पर उठाए सवाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, SSP से निष्पक्ष जांच की मांग
थाना बड़गांव क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने बेटे की आत्महत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव मोरा निवासी सुदेश देवी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य थाने या स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है।