बाढ़: बाढ़ में ऑटो चालक पर चाकू से हमला: गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
Barh, Patna | Jul 2, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के रेलवे पश्चिमी फाटक के पास गुरुवार को स्कूली बच्चों को लेने जा रहे सीएनजी ऑटो चालक चंदन कुमार पर ओवरटेक के विवाद में बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल चालक लगभग 9 बजे किसी तरह खुद अस्पताल पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।