बरेली: रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा फेरबदल, शोध निदेशालय की नई टीम गठित, रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शोध कार्यों को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध निदेशालय का पुनर्गठन करते हुए नई टीम का गठन किया है। कुलपति के निर्देश पर प्लांट साइंस विभाग के प्रो. आलोक श्रीवास्तव को डायरेक्टर और अनुप्रयुक्त गणित विभाग के प्रो. नवीन कुमार को एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।