पटना ग्रामीण: बिहार चुनाव 2025: आधे चुनाव में ही मुख्यमंत्री तय, राजीव प्रताप रूडी का दावा
पटना में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा,बिहार का आधा चुनाव हो चुका है और आधे चुनाव में ही बिहार का मुख्यमंत्री तय हो गए हैं। आधे चुनाव के परिणाम जो दिख रहे हैं, उसमें नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। रूडी ने यह बयान पहले चरण के मतदान के बाद दिया, जब राज्य के कई जिलों में भारी मतदान दर्ज किया गया।