रीठी: लाखों का बजट फिर भी मौत को दावत! रीठी स्वास्थ्य केंद्र में खुली बिजली से बड़ा खतरा
Rithi, Katni | Apr 24, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर गंभीर लापरवाही के चलते सुर्खियों में है। यहां महिला वार्ड के बाहर खुले पड़े बिजली के कनेक्शन किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रहे हैं। कहने को सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लाखों रुपये का बजट जारी करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।