खेरागढ़: आगरा-जगनेर मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक व्यक्ति की हुई मौत
आगरा-जगनेर मुख्य मार्ग पर मेवली गांव के पास शनिवार सुबह 8 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक अज्ञात ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठे और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दहगवा निवासी 18 वर्षीय कान्हा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मित्र 19 वर्षीय मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद आगर