बिसौली: बिसौली में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम राशि कृष्णा ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिसौली में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एसडीएम राशि कृष्णा ने रविवार को 2 बजे करीब मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दावों, आपत्तियों और नोटिस की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।