बांसवाड़ा: गांधीजयंती पर राजकीय अवकाश: एमजीएच इमरजेंसी में बदलते मौसम से बढ़े वायरल और सर्दी-जुकाम के मामले
महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश होने के कारण राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग एवं नियमित डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहे। इसके चलते अस्पताल परिसर में मरीजों का दबाव अचानक बढ़ गया और इमरजेंसी कक्ष नंबर 20 में मरीजों की भारी भीड़ तथा लंबी कतारें देखने को मिलीं।