बाढ़: बाढ़ के चोंदी में ट्रांसफार्मर ठीक करने गए बिजली मिस्त्री को लगा करंट, पीएमसीएच रेफर
Barh, Patna | Apr 25, 2026 बाढ़ के चोंदीपर मोहल्ला में शनिवार को लगभग 10 बजे ट्रांसफार्मर ठीक करते समय एक बिजली मिस्त्री को करंट लग गया,जिससे वह नीचे झाड़ी में गिर गया स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायल को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल मिस्त्री की पहचान बाढ़ काजीचक निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है।