पथरिया: लोगों की परेशानी कम करने और काम आसान बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है: राज्यमंत्री श्री पटैल
Patharia, Damoh | Dec 21, 2024 राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा आमजनों की समस्याएं वहीं पर सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा, जिनका तुरंत निराकरण किया जा सकता है, उनका वहीं पर निराकरण किया जाएगा और जो निराकरण वहां पर नहीं हो सकते हैं उनको पंजीबद्ध करके समय सीमा के अंदर निराकरण किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस कारण से लोगों के जो लंबित प्रकरण है वह भी निराकरण हो सकेंगे।