चंदौली: महाबोधि महाबिहार को पूर्ण रूप से बौद्धों के हाथ में सौंपने को लेकर लोगों ने जिला मुख्यालय पर निकाली प्रदर्शन रैली
बोधगया टेंपल के पास देश भर के विभिन्न बौद्ध संगठनों के द्वारा बोधगया महाबिहार पूर्णत: बौद्धों के हवाले करने के लिए आंदोलन पर है। महाबोधि महाबिहार टेंपल एक्ट 1949 में 5 सदस्य गैर बौद्ध रखना यह बौद्ध धर्म का खुले तौर पर अपमान है। लोगों ने बताया कि महाबोधि महाबिहार टेंपल एक्ट 1949 तुरंत प्रभाव से रद्द कर नए सिरे से कानून बनाकर बौद्धो के हवाले किया जाए।