चंदौली: खुरूहुजा समीप अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, सवार पिता-पुत्री की हालत गंभीर, एक अन्य को आई मामूली चोट
चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के खुरूहुजा समीप बुधवार शाम अनियंत्रित पिकअप ने आटो को टक्कर मार दी, जिसमें पिता-पुत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। चकिया थाना क्षेत्र के शिकारगंज निवासी छेदी 65 वर्ष अपने पुत्री के साथ अपने आंख का इलाज कराकर वापस जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। घायल पिता-पुत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक अन्य को मामूली चोटे आई है।