चंदौली: 15 मार्च को जनपद चंदौली में स्थानीय अवकाश घोषित, संपूर्ण समाधान दिवस 17 मार्च को होगा
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार शाम को बताया कि 13 व 14 मार्च को क्रमश: होलिका दहन एवं होली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दिनांक 15 मार्च को एक दिन कार्यालय खुले रहने के पश्चात 16 मार्च को पुन: रविवार को सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए 15 मार्च को होने वाला समाधान दिवस 17 मार्च को आयोजित होगा।