चंदौली: कलेक्ट्रेट सभागार में उज्जवला लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में उज्जवला लाभार्थियों को योजना के संबंध में जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि चंदौली जिले में कुल 197521 लाभार्थियों को इस सब्सिडी का लाभ मिलेगा। होली और रमजान से पहले दी गई यह सब्सिडी त्योहारों को सुगमता से मनाने में मददगार साबित होगी।