जिले की पिपरा थाना पुलिस ने शराब कांड मामले में फरार दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर अलग-अलग गांव में छापेमारी कर कार्रवाई किया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधु छपरा गांव से वारंटी गोपाल दास एवं नवल दास को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा गुरुवार को 2:21 पर दी गई।