रायसेन: कुलहड़िया के पास कार और लोडिंग ऑटो की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला, दोनों पक्षों में समझौता
Raisen, Raisen | Apr 5, 2026 भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर कुलहड़िया के पास कार और लोडिंग ऑटो के बीच टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए।घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके चलते किसी भी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।