पटना ग्रामीण: पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे गिरिराज सिंह और रामकृपाल यादव को पुनः प्रत्याशी घोषित होने पर दी बधाई
सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करने उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर निःवर्तमान सांसद रामकृपाल यादव और गिरिराज सिंह पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गिरिराज सिंह और रामकृपाल यादव को पुनः प्रत्याशी घोषित होने पर दी बधाई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की।