पटना ग्रामीण: राजद MLC सुनील सिंह ने कहा, अगर राजद अपना दरवाजा खोल दे तो JDU में कोई बचा ही नहीं रह जाएगा
जदयू से कई विधायक और नेता राजद का दामन लगातार थाम रहे हैं। ऐसे में सोमवार को जब राजद एमएलसी सुनील सिंह से सवाल पूछा गया की क्या जदयू से और भी विधायक राजद में शामिल होंगे, तो इस पर उन्होंने कहा कि अगर सही मायने में राजद अपना दरवाजा खोल दे तो जदयू में कोई बचेगा ही नहीं।