पटना ग्रामीण: बोरिंग रोड के गलियों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
होली को लेकर सोमवार को बोरिंग रोड के गलियों और मोहल्ले में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। इस फ्लैग मार्च में डीएसपी रैंक के भी ऑफिसर्स शामिल हुए। वही मौके पर बातचीत करते हुए पुलिस ने बताया कि फ्लैग मार्च के माध्यम से होली पर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों को चेताया जा रहा है।