पटना ग्रामीण: होली पर्व के मद्देनजर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने ALTF टीम के साथ इलाके में छापेमारी कर 206 लीटर देसी शराब की जब्त
होली पर्व के मद्देनजर पुलिस अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापेमारी अभियान में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज सोमवार को ALTF पटना एवं पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने ALTF के साथ थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 206 लीटर देशी शराब को जप्त किया है। हालांकि शराब के धंधे में शामिल कारोबारी भाग निकले।