बहेड़ी: मुंडिया रोड से पुलिस ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर अपहरण कर ₹50 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बहेड़ी के सिमरा गांव निवासी अशफाक पुत्र अनवार अहमद ने बिरिया फार्म के पास से कुछ बदमाशों द्वारा खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उसका जबरन अपहरण कर उसे कार में डाल कर ले जाने के बाद उससे 50 लाख की फिरौती मागने का मुकदमा बहेड़ी कोतवाली पर दर्ज कराया था इस मामले में पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी बीती रात तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।